कांकेर पुलिस ने 300 CCTV खंगाल मथुरा से दबोचा अंतरराज्यीय तस्कर, ढाई करोड़ का गांजा जब्त
कांकेर पुलिस ने 300 CCTV खंगाल मथुरा से दबोचा अंतरराज्यीय तस्कर। ()HighLights
- कांकेर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को मथुरा से पकड़ा।
- आरोपी के पास से 447.720 किलो गांजा बरामद हुआ।
- जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2.23 करोड़ रुपये है।
न्यूज, कांकेर : ओडिशा, महाराष्ट्र और हरियाणा की अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा देने वाले अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को कांकेर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 447.720 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत दो करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। तस्करी में इस्तेमाल कार, छह फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल सहित कुल दो करोड़ 48 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
घेराबंदी तोड़कर फरार, जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से मिला गांजा
पुलिस को चार नवंबर को सूचना मिली थी कि फार्च्यूनर कार से जगदलपुर से कांकेर की ओर गांजा ले जाया जा रहा है। गढ़पिछवाड़ी चौक बायपास रोड पर नाकेबंदी के दौरान चालक घेराबंदी तोड़कर फरार हो गया। तलाश के दौरान ग्राम सिंगारभाट राइस मिलपारा में शिव मंदिर के पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 90 पैकेट गांजा मिला। इसका कुल वजन 447.720 किलोग्राम था।
यह भी पढ़ें- रायपुर में जमीन का सौदा कर ठगे 35 लाख, पति ने लापता होने का नाटक कर पत्नी को कर दी दान
300 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले
पुलिस और साइबर सेल ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांचे। फोन बंद कर लोकेशन बदल रहे आरोपित सुखपाल उर्फ सुक्खा (30), निवासी फतेहाबाद, हरियाणा को 48 घंटे की तलाश के बाद मथुरा से पकड़ा गया। उसने ओडिशा से गांजा खरीदकर हरियाणा और आसपास के राज्यों में ऊंचे दाम पर बेचने की योजना स्वीकार की। सात नवंबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया।
Leave a Reply