IPL 2027: टूट जाएगी आईपीएल की सबसे खतरनाक जोड़ी, अभिषेक शर्मा का साथी ट्रेविस हेड नहीं खेलेंगे अगला सीजन
ट्रेविस हेडHighLights
- सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका
- ट्रेविस नहीं खेलेंगे अगला आईपीएल सीजन
- 14 करोड़ में किया था ओपनर को रिटेन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में गेंदबाजों के लिए भय का पर्याय बन चुकी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी अगले सीजन में टूट जाएगी। ट्रेविस हेड ने टीम मैनेजमेंट को बता दिया है कि वह अगले साल होने वाले सीजन में नहीं खेलेंगे। इस जोड़ी के टूटने के बाद गेंदबाजों को राहत जरूर मिलेगी।
यह तूफानी जोड़ी पिछले कई सीजन से गेंदबाजों के लिए भय का पर्याय बन चुकी है। दोनों ओपनर बल्लेबाज 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन कूटते हैं। वेबसाइट क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, हेड ने यह फैसला बिजी इंटरनेशल शेड्यूल के बीच वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए लिया है।
रिलीज होंगे अभिषेक शर्मा ?
आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख आज है। शाम तक सभी फ्रेंचाइजियां अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर देंगी। अब देखना होगा कि क्या हैदराबाद हेड को रिलीज करती है या नहीं।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: आखिरी मैच में न्यूजीलैंड के लिए नासूर बने सिराज और अर्शदीप, भारत का सीरीज पर 3-1 से कब्जा
14 करोड़ में किया था रिटेन
फ्रेंचाइजी ने पिछले साल 14 करोड़ में हेड को बनाए रखा था। उनकी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी आईपीएल की सबसे खतरनाक जोड़ी मानी जाती है और ऐसे में हेड का न होना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। इससे गेंदबाजों को भी राहत मिलेगी। जिस मैच में दोनों खिलाड़ी रन बनाते हैं तो हैदराबाद स्कोर बोर्ड पर विशाल स्कोर लगाती है।
यह भी पढ़ें- BCCI ने अचानक बदला WPL मैचों का शेड्यूल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
Leave a Reply