महासमुंद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन
महासमुंद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार। (एआई जनरेटेड)HighLights
- महासमुंद में दूसरे दिन 960 किसानों ने लिए टोकन।
- 738 किसानों ने ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से कटाए टोकन।
- पहले दिन 573 किसानों से 2116.56 मीट्रिक टन धान खरीदा।
, महासमुंद : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन जिले में 960 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाए। इनके माध्यम से जिले के 170 उपार्जन केंद्रों में 3887.10 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 222 किसानों ने समितियों से, जबकि 738 किसानों ने मोबाइल ऐप टोकन तुहर हाथ के जरिए टोकन प्राप्त किए।
पहले दिन 573 किसानों ने धान बेचा
- खरीदी के पहले दिन भी किसानों में उत्साह रहा। पहले दिन 573 किसानों से 2116.56 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। शासन ने किसानों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था को सरल बनाया है। किसान समितियों के अलावा घर बैठे मोबाइल ऐप से भी टोकन प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर सभी उपार्जन केंद्रों में खरीदी सुचारू रखने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- चैतन्य बघेल ने खटखटाया ट्रिब्यूनल का दरवाजा, 61 करोड़ के 355 प्लाटों पर ईडी कार्रवाई को चुनौती
Leave a Reply